Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक जख्मी, एमजीएम एमजीएम रेफर

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर गुरुवार की देर शाम को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव का किशन नमाता नामक 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. अनुमंडल अस्पताल उसका प्राथमिक उपचार हुआ. स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इसे भी पढ़ें : शाहीनबाग">https://lagatar.in/100-kg-drugs-worth-400-crores-recovered-from-shaheen-bagh-30-lakh-cash-seized-wires-related-to-afghanistan/">शाहीनबाग

से 400 करोड़ के 100 किलो ड्रग्स बरामद, 30 लाख कैश जब्त, अफगानिस्तान से जुड़े तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही