Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नशे की हालत में बाइक से गिरकर युवक घायल, एमजीएम रेफर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को  तत्काल ऑटो से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घायल युवक रघुनाथडीह गांव का रहने वाला है. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई  है. घटना के बाद ही वह अचेत हो गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस को भी जांच के दौरान उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान नही हो सकी. लोगों ने बताया कि युवक शायद काफी नशे में था और बाइक से उसका नियंत्रण हट जाने के कारण मुख्य सड़क के बीचो-बीच वह गिर गया. इसी कारण उसके सर पर गंभीर चोट आई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-must-have-played-with-workers-in-baridih-vis-office-sang-fagua/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने बारीडीह विस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग खेली होगी, गाया फगुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही