Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गंधनिया हाट मैदान में युवा मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गंधनिया हाट मैदान में सोमवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में युवा मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया. पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना अन्तर्गत युवाओं को रोजगारोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसमें 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी को नौकरी नही दे सकती. इसलिए युवाओं का हुनरमंद होना जरूरी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rs-16-lakh-looted-in-mother-hatchery-3-accused-arrested/">हजारीबाग

: मदर हेचरी में 16 लाख रुपए की लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसमें ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाता है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि प्रशिक्षण में प्रवेश करने से पहले आवश्यक जानकारी जरूर हासिल करें. इस मौके पर बीपीएम शिवदास घोष, चंदना पातर, माधुरी मंडल, शीला मंडल, राजकुमार पातर, संदीप कुमार पाल, नाजिर महतो, बबिता भकत, सिदाम पातर, सुषमा मन्ना समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही