Search

 
 
 

Ghatshila  : तमिलनाडु के मुलाई बोरवेल्स कंपनी में काम कर रहे युवक की बुरुडीह में मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कालचीति पंचायत अन्तर्गत बुरुडीह गांव निवासी देवेन मार्डी (34 वर्ष) की मौत सोमवार को बुरुडीह स्थित आवास पर हो गई है. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू बुरुडीह गांव पहुंची तथा ग्राम प्रधान श्याम मुर्मू व मृतक की पत्नी सादरी मार्डी से मामले की जानकारी ली. इस घटना से मृतक की पत्नी सादरी मार्डी, पुत्र फुरला मार्डी(10), पुत्री अर्पिता मार्डी (8),पुत्र अजीत मार्डी पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की पत्नी ने जिला परिषद सदस्य को बताया कि उसके पति पिछले तीन साल से तमिलनाडु के मुलाई बोरवेल्स कंपनी में काम कर रहे थे. इस बार घर आने के बाद काम पर नहीं लौटना चाहता था, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई काम नहीं मिलने के कारण 5 अगस्त को तमिलनाडु लौटा था. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-modi-government-should-constitute-jpc-to-investigate-hindenburgs-allegations-dr-ajay-kumar/">Jamshedpur

: हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करे मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार
इसी बीच अचानक उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया. अजीबोगरीब हरकत करने लगा था. इसे देखते हुए उनके दोस्तों से घर पहुंचा देने का आग्रह किया. बहुत मुश्किल से उनके दोस्तों ने गंभीर अवस्था में घर लाया. परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने कम्पनी के मालिक से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया. मुर्मू ने इस घटना पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार दिलाने में विफल साबित हुई है. सरकार के पास प्रवासी मजदूरों का कोई आंकड़ा नहीं है. दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए जाने वाले युवा या तो जान गवां रहे हैं या फिर लापता हो रहे हैं. आदिवासी-मूलवासी युवकों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-cps-students-did-educational-tour-of-income-tax-department/">Adityapur

  : सीपीएस के विद्यार्थियों ने आयकर विभाग का किया शैक्षणिक भ्रमण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही