Search

घाटशिला : पौधरोपण कर जिला परिषद सदस्य ने मनाया जन्मदिन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आज लोग अपना जन्मदिन बड़े-बड़े होटलों में बड़े आयोजन कर मनाते हैं, जबकि घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने अपना जन्मदिन सादे तरीके से मनाया. जिप सदस्य ने गुरुवार को चेंगजोड़ा स्थित खेरवाल दिशोम जाहेर थान बनटोला में पौधरोपण किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर घाटशिला कॉलेज के प्रो. इंदल पासवान सह ट्री मैन उपस्थित थे. प्रो. इंदल ने सपरिवार पहुंचकर देवयानी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने श्रीमती मुर्मू और जाहेर थान समिति के सदस्यों को पौधा देकर सम्मानित किया. जाहेर थान परिसर में प्रो. इंदल के नेतृत्व में सदस्यों ने बारी-बारी से पौधारोपण किया. उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधा का संरक्षण जरूरी है. प्रत्येक व्यक्ति को खास मौके पर पौधारोपण जरुर करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-was-giving-pressure-to-have-sex-wife-attacked-with-knife/">जमशेदपुर

: पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए दे रहा था दबाव, पत्नी ने चाकू से किया हमला

पौधों का देखभाल जरूरी

ज्ञात हो कि प्रोफेसर इंदल पासवान घाटशिला से लेकर रांची तक कई लाख पौधे लगा चुके हैं, जिसके कारण उन्हें ट्री मैन के रूप में भी जाना जाता है. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि खास मौके पर पौधा लगाएं तथा उसका संरक्षण करें इसलिए इस तरह की पहल शुरू की गई है. इस मौके पर मुखिया फागु सोरेंन, बिशु टुडू, दुलाल मुर्मू,भादो मांडी, हरिहर हेम्ब्रम, सुदाम मुर्मू, रायमणी मुर्मू, पियो मुर्मू, लालमुनि मुर्मू, लुखी मुर्मू, फुलमनी सोरेन, मिरु मुर्मू, बिजोमनी मुर्मू,पानसुरी हांसदा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//