Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : डीडीसी की पदस्थापना व मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर सभापति से मिले जिला परिषद सदस्य

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में डीडीसी की पदस्थापना एवं जिला परिषद सदस्यों को मानदेय में उचित बढ़ोतरी समेत अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सदस्यों ने झारखंड विधानसभा के जिला परिषद एवं पंचायती राज के सभापति रामदास सोरेन को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि विगत अक्टूबर माह से जिले में उप विकास आयुक्त का पद रिक्त है. बताया कि उप विकास आयुक्त जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होता है लंबे समय से यह पद रिक्त होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित है. पूर्ण रूप से क्षेत्र में विकास के लिए जिले में अविलंब उप विकास आयुक्त की पदस्थापना अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-get-the-potholes-inviting-accidents-on-the-road-repaired-trishanu-rai/">चाईबासा

: सड़क पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे गड्ढों की मरम्मत करवाएं : त्रिशानु राय

जिप सदस्यों को 2500 रुपये मानदेय न्याय संगत नहीं

आवेदन में बताया गया कि राज्य सरकार ने जिला परिषद सदस्यों को प्रतिमाह 2500 रुपये मानदेय देने का निर्णय लिया है. जो न्याय संगत नहीं है. सरकार के इस निर्णय से सभी जिला परिषद सदस्य उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. सभी समस्याओं से अवगत होने के बाद सभापति ने इस संबंध में राज्य के मुखिया से समस्या के निराकरण की बात कहीं है एवं सभी जिला परिषद सदस्यों को राज्य के मुख्यमंत्री से शीघ्र ही भेंट कराने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, कविता परमार, कुसुम पूर्ती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही