Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जिप सदस्य ने सीएस से की गंधनिया में पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने की मांग

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी को ज्ञापन सौंपकर घाटशिला में पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत घाटशिला प्रखंड में पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने का प्रस्ताव है. इसके लिए काड़ाडूबा पंचायत अंतर्गत गंधनिया स्वास्थ्य केंद्र सब से उपयुक्त है. इससे 60 मौजा दामपाड़ा क्षेत्र के मरीजों को सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-bulldozers-run-against-encroachment-dozens-of-pavement-shops-removed/">पाकुड़

: अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोज़र, हटाई गई दर्जनों फुटपाथ दुकानें

निजी अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ हैं ग्रामीण

दामपाड़ा क्षेत्र में अधिकांश गरीब आदिवासी एवं मूलवासी रहते हैं जो कि निजी अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ हैं. बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर हैं. सरकार अबतक बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है. पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने पर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति होगी. सिविल सर्जन ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही