Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आकांक्षा परीक्षा की एसटी टॉपर रिया हांसदा को जिप सदस्य ने किया सम्मानित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रविवार को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने आकांक्षा परीक्षा की एसटी टॉपर रिया हांसदा को गुलदस्ता व उपहार देकर सम्मानित किया. इस परीक्षा में उतीर्ण छात्रों को सरकार मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की निःशुल्क तैयारी कराती है. रिया धालभूमगढ़ प्रखंड अन्तर्गत मौदाशोली पंचायत के भादुआ गांव निवासी दुखीराम हांसदा एवं आलादी हांसदा की पुत्री है. रिया मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है. पिता रेलकर्मी व मां गृहणी है. वर्तमान में परिवार घाटशिला के नुवाग्राम में रहता है. रिया ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में भी अनुमंडल की सेकंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. जिला परिषद सदस्य ने सम्मानित कर हौसला आफजाई करते हुए कहा कि रिया ने घाटशिला का मान बढ़ाया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kudmi-community-took-out-a-rally-to-include-kudmali-language-in-the-eighth-schedule/">चाकुलिया

: कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर कुड़मी समाज ने निकाली रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही