Search

 
 
 

घाटशिला : कचरा निस्तारण केंद्र के निर्माण कार्य का जिप सदस्य ने किया विरोध

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अंतर्गत काशीदा पंचायत के ऊपर पावड़ा में कचरा निस्तारण केंद्र के निर्माण कार्य पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने रोक लगा दिया है. मार्केट कॉम्प्लेक्स के समीप निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने ऊपर पावड़ा के वार्ड सदस्य ब्रजेश सोरेन के साथ योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में योजना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया. योजना स्थल पर मौजूद मुंशी ने बताया कि योजना रूर्बन मिशन के अंतर्गत है. इसके संवेदक सोनी कंस्ट्रक्शन हैं जबकि क्रियान्वयन एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-negligence-disabled-student-scorched-while-preparing-mid-day-meal/">गोड्डा

: लापरवाही : मध्याह्न भोजन बनाने के क्रम में झूलसी दिव्यांग छात्रा

थोपी गई योजना स्वीकार्य नहीं - जिप सदस्य

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि मनमर्जी ढंग से कार्य नहीं होने दिया जाएगा. योजना के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए. थोपी गयी योजना स्वीकार्य नहीं होगी. ऐसी योजना से सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद होता है. कौन सी योजना कहां उपयोगी होगी सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से राय मशविरा के बाद तय होनी चाहिए. काफी प्रयास के बाद काशीदा पंचायत को रूर्बन मिशन से आच्छादित कराया गया है. कोई भी योजना गुणवत्तापूर्ण तथा जनउपयोगी होना चाहिए. जिला परिषद सदस्य ने इसकी जानकारी बीडीओ घाटशिला को दे दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही