Search

घाटशिला : जर्जर बिजली तार एवं पोल बदलने के लिए जिप सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के कई क्षेत्रों में जर्जर बिजली के तार तथा क्षतिग्रस्त बिजली पोल को बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को घाटशिला जिला परिषद सदस्य सह जन वितरण प्रणाली समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने विद्युत कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति में कनीय अभियंता को ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने बताया कि घाटशिला के कई क्षेत्रों में बिजली के तार जर्जर अवस्था में है. वहीं पोल भी खराब स्थिति में है. ऐसी स्थिति में कई दुर्घटनाएं हुई हैं और बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. लेकिन इस संबंध में विभाग के बड़े अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alumni-ajay-singh-contributed-one-lakh-for-the-development-of-co-operative-college/">जमशेदपुर

: एलमुनी अजय सिंह ने को-ऑपरेटिव कॉलेज के विकास के लिए दी एक लाख सहयोग राशि
घाटशिला के धर्मबहाल पंचायत के चुनुडीह गांव में निजी जमीन में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. इस ट्रांसफार्मर को अन्यत्र लगाया जाना अति आवश्यक है. इस दौरान जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने विभाग के कनीय अभियंता को टॉर्च भेंट किया. कर्ण सिंह ने बताया कि बरसात के समय करंट काफी बाधित रहती है. इससे विभाग के कर्मचारियों को काम करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. टॉर्च रहने से उन्हें काम करने में दिक्कत नहीं होगी. इस मौके पर प्रसन्नजीत दे, विकास पांडा, उमेश दास, मुकुल महापात्र, कुणाल सिंह, साहिल आनंद, हर्ष रॉय, नवजोत पाल सिंह, जितेन भकत, रोहित शर्मा, कृष रॉय समेत अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp