Search

 
 
 

घाटशिला : प्राचीन काशीडांगा शिव मंदिर में जिप अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व पूर्व प्रमुख हीरामणी मुर्मू संग मंगलवार को झाटीझरना पंचायत का दौरा किया. दौरे के क्रम स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई. जिला परिषद की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पहली बार झाटीझरना पहुंचे. दोनों ने कहा कि यह पंचायत बहुत ही खूबसूरत है. यहां पर्यटन एवं रोजगार की असीम संभावनाएं है. इस पंचायत में विकास योजनाएं धरातल पर आने से निश्चित रूप से विकास होगा. यहां के लोग संघर्षशील है. जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां के लोग कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर रहते है. अधिक से अधिक लोगों को पशुधन योजना से जोड़कर पशुशेड उपलब्ध कराया जाना जरूरी है. इससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा. उसके बाद सभी प्राचीनतम काशीडांगा शिव मंदिर पहुंचे. सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने तथा क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zila-parishad-submitted-memorandum-to-ee-regarding-parsudihs-electricity-problem/">जमशेदपुर

: परसुडीह की बिजली समस्या को लेकर जिला परिषद ने ईई को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही