Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गालूडीह रंकिनी मंदिर के समीप कार व बाइक की टक्कर में महिला समेत 7 घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रंकनी मंदिर के समीप एनएच 18 फोरलेन पर शनिवार को कर व बाइक की टक्कर में महिला समेत 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर महिला समेत तीन लोगों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-barajamda-truck-owner-association-stops-iron-ore-transportation/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लौह अयस्क ढुलाई किया बंद
घटना के संबंध में कार चला रहे चंचल भगत ने बताया कि कर में पांच लोग सवार होकर राखामाइंन से घाटशिला जा रहे थे. अचानक रंकणी मंदिर के समीप एक बैल दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया बैल को बचाने के क्रम में कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि किसी बाइक के साथ दुर्घटना नहीं हुई है. इस दुर्घटना में संजय भगत, प्रसनजीत भगत, राकेश भगत, मुकेश भगत एवं चंचल भगत घायल है. गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा गांव निवासी बाइक सवार सपन सिंह एवं उनकी पत्नी परमा सिंह गंभीर रूप से घायल है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-investigation-revealed-land-records-are-either-tampered-with-or-hidden-to-acquire-land-illegally/">जमीन

घोटाला मामला : ईडी जांच में खुलासा- जमीन को गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहण के लिए भूमि रिकॉर्ड से या तो छेड़‌छाड़ की जाती है या छुपाया जाता है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर की चपेट में आने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. घटनास्थल पर ही बाइक व कर खड़ी है. कर चालक डर से झूठ बोल रहा है. घायल महिला परमा सिंह, सपन सिंह एवं मुकेश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/everyones-role-is-important-in-100-percent-voting-deputy-commissioner/">शत

प्रतिशत मतदान में सभी की भूमिका अहम : उपायुक्त

घाटशिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Jagrukta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच बृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को कालेज में आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर मोबाइल स्टिकर लगाकर किया. प्राचार्य ने बताया कि शीघ्र ही कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनवाकर मतदाता की शपथ दिलाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/will-the-local-mp-be-elected-from-chatra-vijaya-raje-had-scored-a-hat-trick/">क्या

चतरा से चुना जायेगा स्थानीय सांसद? विजया राजे ने लगाई थी हैट्रिक
इसमें लगभग पांच हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे. कॉलेज के मुख्य द्वार, कार्यालय, स्टूडेंट कॉमन रूम, सभी भवनों के प्रवेश द्वार पर मतदाता जागरूकता को लेकर बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे. महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं में यूजी सेमेस्टर वन एवं टू के विद्यार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ मतदाता पहचान पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है. प्राचार्य ने अपने छात्रों को निर्देशित किया है कि जिन विद्यार्थियों का उम्र 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष हो गया है या जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है वे अपने गांव के बीएलओ से मिलकर फार्म- 6, एक सप्ताह के अंदर भरकर अनिवार्य रूप से जमा कर दें. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-investigation-revealed-land-records-are-either-tampered-with-or-hidden-to-acquire-land-illegally/">जमीन

घोटाला मामला : ईडी जांच में खुलासा- जमीन को गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहण के लिए भूमि रिकॉर्ड से या तो छेड़‌छाड़ की जाती है या छुपाया जाता है
साथ ही वोटर कार्ड के लिए 1950 पर कॉल करें. प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कॉलेज परिसर में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु समन्वय समिति भी गठित कर दिया है. जिसमें प्राचार्य डॉ चौधरी अध्यक्ष, प्रो इंदल पासवान को संयोजक तथा डा संजेश तिवारी को सचिव बनाया गया है. जबकि डा पी के गुप्ता, डॉ एस के सिंह, डॉ संदीप चंन्द्र, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ एस पी सिंह, प्रो विकास मुंडा, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो सोमा सिंह एवं डॉ कुमार विशाल को सदस्य बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-investigation-revealed-land-records-are-either-tampered-with-or-hidden-to-acquire-land-illegally/">जमीन

घोटाला मामला : ईडी जांच में खुलासा- जमीन को गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहण के लिए भूमि रिकॉर्ड से या तो छेड़‌छाड़ की जाती है या छुपाया जाता है

22 जंगली हाथी पहुंचे बनकटिया जंगल, हथिनी ने बच्चे को दिया जन्म

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Bankatia-Hathi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत बनकटिया जंगल में 22 जंगली हाथियों का दल पहुंच जाने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.वहीं हाथियों का दल बनकटिया जंगल रेंज में अलग-अलग दल में घूम रहे हैं.मिली जानकारी के अनुसार बनकटिया के पास एक हथिनी ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है. अब दूसरे हाथी वहां से हिलने का नाम नहीं ले रहे है. शनिवार को गांव के धान जमीन पर हाथियों का दल घुसकर तहस नहस किया है. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/everyones-role-is-important-in-100-percent-voting-deputy-commissioner/">शत

प्रतिशत मतदान में सभी की भूमिका अहम : उपायुक्त
दहशत की वजह से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं. वन विभाग के टीम की ओर से ग्रामीणों को करीब नहीं जाने की बात बताई गई है. वहीं ग्रामीणों को अलर्ट रहने भी कहा है और पूरे क्षेत्र में वन विभाग की टीम नजरदारी करने में जुटी हुई है.कुछ दिनों पहले हाथी कई घरों को तोड़ चुके हैं. हाथी कभी भी गांव पहुंच जाते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं. अभी 22 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही