Search

 
 
 

घाटशिला : ट्रेन की चपेट में आने से 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. मृतक छात्रा घाटशिला के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौवीं में पढ़ाई करती थी. वह दाहीगोड़ा स्थित भाड़े के घर से सोमवार की रात 8.30 बजे बाजार जाने की बात कह कर निकली थी. जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात भर कहीं उसका पता नहीं चला. मंगलवार अहले सुबह दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर उसका शव पाया गया. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-12th-board-result-released-girls-won-again/">JAC

12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी
मामले की जानकारी रेल एवं स्थानीय पुलिस को दी गई. दोनों पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने में जुट गई. इस बीच पता चला कि मृतक छात्रा दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के पीछे स्थित एक भाड़े के मकान में रहती थी. उसके पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है. उसकी मां चाईबासा हाटगम्हरिया में रहती है. वर्तमान में छात्र अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-bamdol-chadkamara-rural-road-is-suffering-from-poor-condition/">बहरागोड़ा

: बदहाली का दंश झेल रहा बामडोल-चड़कमारा ग्रामीण सड़क
लोगों को आशंका है कि किसी विवाद के कारण ट्रैक पर आकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि छात्रा के मौसेरे भाई ने कहा कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था. मंगलवार को उसका शव ट्रैक पर पाया गया. इस बीच मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. शव को घटनास्थल से उठाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही