Search

घाटशिला : 12 वर्ष बाद दहीगोड़ा मैदान में लगा रोलेक्स सर्कस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : दहीगोड़ा सर्कस मैदान में सोमवार को रोलेक्स सर्कस का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 12 वर्ष के बाद घाटशिला क्षेत्र में सर्कस आया है. वर्तमान समय में सर्कस बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र साबित होगा. उन्होंने कहा कि सर्कस का लोग आनंद लें. स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी कहा है कि सर्कस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे ताकि किसी भी तरह का कोई अप्रिय घटना ना हो. सर्कस 15 अक्टूबर तक रहेगा. मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सर्कस प्रबंधक आरके सिंह, प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया साखी हांसदा, भाजपा नेत्री सुनीता देवी सोरेन, तापस चटर्जी सहित काफी संख्या में भाजपा या झामुमो नेता उपस्थित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pappu-sardar-will-give-gifts-to-women-on-hartalika-teej/">जमशेदपुर

: हरतालिका तीज पर महिलाओं को तोहफा देंगे पप्पू सरदार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp