Search

 
 
 

घाटशिला उपचुनावः भाजपा ने फिर जताया भरोसा, बाबूलाल सोरेन होंगे पार्टी प्रत्याशी

बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद देशभर में होने वाले पांच उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई.पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.
 


 Ranchi : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पार्टी ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है. 

 

बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद देशभर में होने वाले पांच उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी.पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.

 

भाजपा  के  प्रत्याशियों की सूची   


जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से आगा सैयद मोहसिन, नगरोटा से देवयानी राणा,झारखंड के घाटशिला से बाबूलाल सोरेन,ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल्स से लंकाला दीपक रेड्डी को प्रत्याशी बनाया गया है. 

 

 
11 नवंबर को होगा मतदान

 

घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर को होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है. घाटशिला सीट पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी, जिन्होंने इस बार सरायकेला से जीत दर्ज की थी.

 

भाजपा का यह निर्णय क्षेत्रीय समीकरणों और पिछले चुनाव के अनुभव को देखते हुए लिया गया है. पार्टी को उम्मीद है कि बाबूलाल सोरेन इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भाजपा के लिए सीट पुनः हासिल करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही