Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला उपचुनाव : भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने संभाली प्रचार की कमान, ईटा-भट्टा में बदला महिला मतदाताओं का मूड

घाटशिला उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हलचल तेज होती जा रही है. छठ महापर्व की समाप्ति के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को रफ्तार दे दी है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda :  घाटशिला उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हलचल तेज होती जा रही है. छठ महापर्व की समाप्ति के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को रफ्तार दे दी है.

 

इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने जादूगोड़ा मंडल में चुनावी प्रचार की कमान संभाल ली है. अपने पहले चुनावी प्रचार दौरे के क्रम गीता मुर्मू ईटा-भट्टा  पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला मतदाताओं से सीधा संवाद किया.

 

भाजपा नेत्री ने महिलाओं से भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को साझा किया और आगामी उपचुनाव में समर्थन की अपील की. दावा किया जा रहा है कि गीता मुर्मू के दौरे के बाद क्षेत्र की महिला मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर झुकने लगा है. 

 

इस बाबत भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने कहा कि इस बार लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में है और हम भारी अंतर से जीतेंगे. इस मौके जादूगोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, रीना महाली समेत काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही