Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ट्रेन की चपेट में आकर ठेका मजदूर की मौत, झामुमो ने जताया शोक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उल्दा पंचायत देवली गांव के 56 वर्षीय सुखी नाथ हेंब्रम की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुखी नाथ हेंब्रम रखा माइन्स रेल स्टेशन में रेलवे में ठेका में काम करने घर से निकला था. गालूडीह रखा माइन्स के मध्य में सुवर्णरेखा नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज में ट्रेन के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. इस मामले को ले जादूगोड़ा थाना में यूडी केस दर्ज करने के उपरांत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया. तत्पश्चात पैतृक गांव देवली में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसे भी पढ़ें : दहेज">https://lagatar.in/%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80/">दहेज

प्रथा सबसे बड़ी कुरीति : इंदर सिंह नामधारी
सुखी नाथ हेंब्रम की मौत की खबर सुनते ही विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत जिला, युवा उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम मृतक के घर पहुंच कर शोक संपत परिवारों के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया. साथ ही कहा कि इस विकट स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा मृतक परिवार के साथ खड़ा है. मृतक के पत्नी सीता हेम्ब्रम, पुत्र उत्तम हेंब्रम, विकास मजूमदार, जितेंद्र नाथ मुर्मू, मृतक के पुत्री मौमिता, सुजाता, रानीता, सुचिता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-50-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-houses-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में दो घरों का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी

घाटशिला : महिलाओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-Mahila-Raily.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के बाघुड़ीया आजिविका महिला संकुल संगठन के द्वारा शनिवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली में पांच पंचायत की महिलाएं शामिल थी. महिलाओं द्वारा रैली निकालकर गालूडीह क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. इस क्रम में लोगों से 25 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की. मतदान जागरूकता रैली का नेतृत्व अध्यक्ष संजू गोप, सचिव भवानी सिंह और कोषाध्यक्ष रूक्मणी सिंह कर रही थी. समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि मतदान जागरूकता को लेकर 7 दिनों का शिड्यूल बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीन

घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
इसके तहत मतदान जागरूकता रैली निकाली गई. उसके बाद एक दिन छोड़ - छोड़ कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. उसके बाद दीवार लेखन, दीया जलाकर जागरूक, साइकिल रैली, मेहंदी लगाकर और डोर टू डोर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. इसमें ग्राम संगठन को महिलाओं के द्बारा गांव गांव में अभियान को चलाया जाएगा. इसके तहत पांच पंचायत  बाघुड़ीया, बडाखुर्शी, जोड़सा, महुलिया और उल्दा के गांव में अभियान चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही