Ghatshila : बेमौसम बारिश के कारण यहां गरमा धान को काफी नुकसान पहुंचा है. बीते मंगलवार को हुई तेज आंधी-पानी के कारण गरमा धान झड़कर खेत में गिर गए. बहुत से किसानों ने गरमा धान की फसल को काटकर खेत में ही रखा था. वहीं कई किसानों की पकी धान की फसल खेत में ही खड़ी थी. अचानक जमकर हुई बारिश से धान की बाली खेत में ही झड़ कर गिर गई. गुरुवार को बुरुडीह गांव के दर्जनों किसान अपने-अपने धान को खेत से समेट कर मेड़ के ऊपरी हिस्सा में रख रहे थे.
घाटशिला : बेमौसम बारिश से गरमा धान की फसल को नुकसान
Last Updated: Jun 06, 2024 12:00 AM (IST)