Search

 
 
 

घाटशिला : आईसीसी कंपनी के ठेका मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के एक दिन पूर्व शनिवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इकाई इंडियन कॉपर कंपलेक्स मौऊभंडार में काम करने वाले ठेका मजदूरों ने कंपनी के जनरल ऑफिस गेट पर हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. मजदूर मांग कर रहे थे कि पिछले कई वर्षों से आईसीसी कंपनी बंद है वर्तमान सांसद कंपनी को चलाने की दिशा में कोई पहल नहीं किया इसका सांसद जवाब दें. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-polling-personnel-from-65-polling-stations-sent-by-helicopter/">लातेहार

: हेलिकॉप्टर से भेजे गये 65 मतदान केंद्रों के मतदान कर्मी
पीएम मोदी ताम्र नगरी की जनता को जवाब दें कि लोग उन्हें वोट क्यों दें, जल्द से जल्द कंपनी चालू करें आदि गगन भेदी नारे लगा रहे थे. ठेका मजदूरों ने यह भी कहा कि इसी बंद कंपनी का तांबा अयोध्या में बना भगवान श्री राम की मंदिर में लगाया गया है. इसके बावजूद यहां के मजदूर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. विरोध प्रदर्शन करने वालों में फेबियन तिर्की, कमल बेरा सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर शामिल थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-complete-the-target-of-recovery-of-outstanding-electricity-bills-by-31st-se/">साहिबगंज

: बकाया बिजली बिल वसूली का लक्ष्य 31 तक पूरा करें- एसई

डुमरिया : सांसद विद्युत वरण ने पदयात्रा कर मांगे वोट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Dumaria-Vidyut-Padyatra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को डुमरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा पूरे देश में पीएम मोदी के कारण अभुतपूर्व विकास हुआ है. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भी लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं. पूरे विश्व में भारतवर्ष का मान सम्मान बढ़ा है. उन्होंने लोगों से कहा इस बार फिर से मोदी सरकार बनेगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/political-jihad-after-love-jihad-land-jihad-vote-jihad-in-jharkhand-pratul-shahdev/">झारखंड

में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद : प्रतुल शाहदेव
इससे देश के विकास और अखंडता को मजबूती मिलेगी. सांसद विद्युत वरण महतो ने खैरबनी, बांकीशोल, खड़ीदा, भागाबांदी समेत अन्य गांवों में प्रचार अभियान चलाया. इस मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, रमाकांत पानी, सुखेंदु विकास पानी, सुशील बारिक, टुकाई मरांडी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…

बहरागोड़ा : प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सीपीआई (एम) की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Bahragora-CPI-Bathak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : शनिवार दोपहर को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एन एच 18 किनारे अवस्थित गार्डन ऑफ ईडेन परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर सीपीआई(एम )की और से एक बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें इंडिया गटबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को डोर टू डोर प्रचार कर बूथ प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने को लेकर पार्टी सदस्यों को कई सारे दिशा निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-administration-woke-up-after-warning-of-vote-boycott-water-tower-repaired/">बोकारो

: वोट बहिष्कार की चेतावनी के बाद जागा प्रशासन, जलमीनार हुई दुरुस्त
इस अवसर पर सीपीआई(एम) की ओर से जया मजूमदार , सपन महतो , बिस्वजीत दे, जे.पी सिंह व चित्त रंजन महतो ने एनडीए सरकार के दस साल के कार्यकाल का कई सारे खामियों गिनाईं. इस मौके पर पानमानी किस्कू, कनाई मुंडा, सुकुमार राणा,अश्विनी मंडल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष असित मिश्रा , विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती, रास बिहारी साहू, मुन्ना होता, राजू माईती, अरुण बारीक, मदन मन्ना, जादूप्रति राणा और सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…

बहरागोड़ा : बढ़ती गर्मी में ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Bahragora-Jal-Sankat-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत गोहालमारा गांव के सारजमडीही टोला में निर्मित सोलर जलमीनार पिछले दो महीनों से खराब है.जिससे इस भीषन गर्मी में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. उक्त गांव में लगभग 50 घर हैं.वहीं करीब 350 लोग निवास करते हैं. ग्रामीण जलमीनार की खराबी हो जाने से पास के कुंआ से पानी निकालकर पीते हैं. सोलर जलमीनार की खराब हो जाने से ग्रामीण जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…
वहीं जल मीनार को ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने जल मीनार के पास प्रदर्शन किया. ग्रामीणों सोमबारी सोरेन, झरी बास्के, पुलमनी हेम्ब्रम, बसंती सोरेन, सुमि सोरेन, लक्ष्मी रानी हंसदा, रोबिन हंसदा, गोपी नाथ सोरेन,रामु हेम्ब्रम, गोपाल सोरेन, अनु सोरेन आदि ने कहा कि पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही