Search

 
 
 

घाटशिला : गोल्फ क्लब में काटे गए पेड़ों के संबंध में डीएफओ से विधायक ने मांगा जवाब

 
Ghatshila :  हेलीपैड बनाए जाने को लेकर आईसीसी कंपनी के गोल्फ क्लब में दर्जनों पेड़ काटे जाने को लेकर विधायक रामदास सोरेन ने शनिवार को डीएफओ से जानकारी मांगी है. इस संबंध में विधायक रामदास ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों हेलीपैड बनाए जाने को लेकर गोल्फ क्लब में दो दर्जन से अधिक बड़े-बड़े पेड़ काटे गए हैं. साथ ही सोलर पावर प्लांट बनाने के लिए भी कंपनी द्वारा दर्जनों पेड़ काटे गये थे. इसको लेकर डीएफओ से जवाब मांगा गया है कि कितने पेड़ काटे गए हैं. काटे गए पेड़ के एवज में कहां पर पेड़ लगाए जाएंगे, उसका प्लॉट नंबर और खाता नंबर भी उपलब्ध कराया जाए. क्या-क्या पेड़ काटे गये हैं. वहीं पेड़ 10 गुना लगाया जाए. उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि 100 वर्ष पुरानी ईमली का विशाल पेड़ काटा गया है. जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही