Search

 
 
 

घाटशिला : सुबह से बंद अनुमंडल अस्पताल का ओपीडी दोपहर 12.30 बजे खुला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ कमलेश उरांव के साथ हुई मारपीट के विरोध में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार की सुबह से ही ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद कर दी थी. बाद में हड़ताल समाप्त होने के बाद दोपहर 12.30 बजे ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है. इधर स्थानीय नर्सिंग होम के चिकित्सक हड़ताल के समर्थन में ओपीडी सेवा सुबह से बंद रखे हुए थे. सरकारी तथा निजी अस्पतालों में आकस्मिक सेवा के लिए चिकित्सक तैनात थे. ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अनुमंडल अस्पताल के आकस्मिक सेवा के लिए डॉ. मीरा मुर्मू तैनात थीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ghatshila-OPD-Band-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : एक्सप्रेस-वे">https://lagatar.in/expressway-construction-will-change-the-picture-of-four-blocks-of-bokaro/">एक्सप्रेस-वे

निर्माण से बदल जाएगी बोकारो के चार प्रखंडों की तस्वीर
उप स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद रहने से ग्रामीण काफी परेशान हुए. इस दौरान क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. इससे सुदूरवर्ती क्षेत्र से आए अनेक मरीज बिना इलाज कराए लौट गए. इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर वर्षों से डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है. अस्पतालों में सेवा के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं रहने के कारण पिछले दिनों इस तरह की घटना को लोगों ने अंजाम दिया. चिकित्सकों को सुरक्षा मिलनी चाहिए. मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रशासन ठोस कार्रवाई करे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही