Search

 
 
 

घाटशिला : ओडिशा के जाजपुर से अयोध्या जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्री घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी गांव के समीप शनिवार को एनएच 18 फोरलेन पर ओडिशा के जाजपुर से अयोध्या जा रही यात्री बस ने सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में सात यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर गालूडीह पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/tmc-is-talking-about-contesting-elections-alone-in-west-bengal-congress-is-still-hopeful-of-alliance/">पश्चिम

बंगाल : टीएमसी अकेले चुनाव लड़ने की कह रही बात, कांग्रेस को अब भी गठबंधन की उम्मीद
दुर्घटना में अशोक कुमार दलाई, पितांबर साहू, सरोज कुमार नायक, प्रफुल्ल दास, शिवा नाथ एवं पूर्ण चंद्र साहू को गंभीर चोट लगी है. सभी घायल यात्री जाजपुर के सदर बरुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि 52 यात्रियों का जत्था श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे. चालक को आंख लग जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही