Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विमल केदो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. थाना प्रभारी ने विभिन्न मुस्लिम कमेटी के लोगों से कहा कि जुलूस में किसी तरह का आपत्तिजनक नारे न लगाया जाए जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. शांति समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि घाटशिला जैसे क्षेत्र में आपसी भाईचारा के साथ हर त्योहार मनाए जाते हैं. किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. थाना प्रभारी ने मुखिया समेत दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाए. मौके पर मुख्य रूप से शांति समिति के सदस्यों में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू भाजपा नेत्री माला दे, शेख भोलू, मोहम्मद आलम, प्रणव मुखर्जी, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद गफ्फार, तैयब अली, मोहम्मद अखरुद्दीन, संजय अग्रवाल, संजय तिवारी सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-interest-of-traders-and-development-goal-of-industries-moonka/">जमशेदपुर

: व्यापारियों की हित और उद्योगों का विकास लक्ष्य : मूनका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही