Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ईद मिलादुन्नबी को लेकर बुधवार की शाम घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो के नेतृत्व में पुलिस ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर से सर्कस मैदान, घाटशिला मुख्य बाजार, राजस्टेट फुटबॉल मैदान से वापस थाना परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च में घाटशिला थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस जवान शामिल थे. इस संबंध में थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि गुरुवार की सुबह ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि पर्व-त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. एक दूसरे के पर्व-त्यौहार में शामिल होकर उसका आनंद लें. किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-retired-warrant-officer-of-air-force-returns-shaurya-chakra-to-sdo/">घाटशिला

: एयरफोर्स के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर ने एसडीओ को वापस किया शौर्य चक्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही