Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन बेअसर, ट्रेनों का परिचालन अब तक सामान्य

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से बुधवार को घोषित अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन अब तक बेअसर है. निर्धारित समय से सभी एक्सप्रेस तथा लोकल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. रेल रोको आंदोलन बेअसर होने के कारण यात्री से लेकर टेंपो चालक, ठेला, खोमचा वाले तथा रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. यात्रियों का आना-जाना लगा हुआ है. स्टेशन पर ट्रेन के समय अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. स्टेशन परिसर के बाहर दुकानें पूरी तरह खुली हैं. [caption id="attachment_762843" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ghatshila-Railway-Station.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घाटशिला रेलवे स्टेशन पर सब कुछ सामान्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : राहत">https://lagatar.in/relief-kudmi-community-withdraws-rail-roko-movement-train-services-will-remain-normal-in-three-states-including-jharkhand/">राहत

: कुड़मी समाज ने रेल रोको आंदोलन वापस लिया, झारखंड समेत तीन राज्यों में सामान्य रहेंगी ट्रेन सेवाएं
अन्य दिनों की तरह स्टेशन परिसर में लोगों की भीड रही. इस संबंध में टेंपो वालों ने बताया कि रेल रोको आंदोलन को लेकर काफी चिंतित थे. रोजी रोटी पर आफत पड़ जाती है. यह अच्छा हुआ कि आंदोलन का घाटशिला में असर नहीं है. अन्यथा सबसे ज्यादा परेशानी का सामना टेंपो वालों को करना पड़ता है. सुबह-सुबह पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सफर करने वाले लोगों ने भी अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया. आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में लगातार गस्त कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही