Search

 
 
 

घाटशिला : स्कूटी को टक्कर मारने के बाद धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के भाठीसाल स्थित एनएच 18 फोरलेन पर सड़क पार करने के दौरान बुधवार को स्कॉर्पियो की चपेट में आकर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दुर्घटना के बाद अचानक स्कॉर्पियो में आग लग लग गई, जिससे स्कॉर्पियो पूरी तरह जल गया. स्थानीय गैराज मिस्त्र देवाशीष महतो ने 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार बलराम सिंह को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ मुगली हांसदा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में गैराज मिस्त्री ने बताया कि बलराम सिंह बाजार से अपने घर बलियागुडी जाने के लिए सड़क पार कर रहा था. इस दौरान नई स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद स्कॉर्पियो पूरी तरह जल उठा. स्कॉर्पियो पर सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. स्कॉर्पियो किसकी है इसका पता नहीं चल सका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-assault-on-doctor-announcement-of-closure-of-all-opd-services-except-emergency/">जमशेदपुर

: डॉक्टर से मारपीट का विरोध, इमजेंसी छोड़ सभी ओपीडी सेवा बंद रखने की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही