Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दुकानदार की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पुलिस द्वारा दुकानदार की पिटाई किए जाने का विरोध शुरू हो गया है. इस मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य करण सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों ने बुधवार को कार्यवालक दंडाधिकारी केशव भारती से मुलाकात व घटना की जानकारी दी. जिला परिषद सदस्य ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की रात गुटखा, सिगरेट बेचने के आरोप में दुकानदार किंकर दास की जमकर पिटाई कर दी थी. इस घटना में दुकानदार को काफी चोट आई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mobizone-beats-panthers-by-9-wickets-in-chakulia-premier-league/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग में मोबीजोन ने पैंथर्स को 9 विकेट से हराया

थाना प्रभारी से ली मामले की जानकारी 

उन्होंने कार्यपालक दंडाधिकारी से कहा कि इस तरह का पुलिसिया जुल्म दुकानदारों के साथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कुछ दिनों पूर्व ही कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा छापेमारी कर दुकानदारों को चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूला गया था. इसके दो दिन बाद ही इस तरह से किसी एक दुकानदार की पिटाई किया जाना किसी भी दृष्टिकोण सही नहीं है. कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती ने थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली एवं दुकानदारों को कहा कि पान, गुटका, सिगरेट आदि की बिक्री पर प्रतिबंध है. यदि बेचना है तो दुकानदारों को प्रशासन द्वारा दिए गए पोस्ट अपने दुकान के आगे लगाए. पोस्ट नहीं लगने तक पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही