Search

घाटशिला : पीएम मोदी की चुनावी जनसभा की सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला स्थित मऊभंडार फुटबॉल मैदान में 19 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को एसपीजी, आईबी, एसएसपी सहित डीसी एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. जनसभा के लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के विमल कुमार की टीम तथा उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसएसपी कौशल किशोर, डीडीसी, मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर व अन्य अधिकारियों के साथ सभास्थल व हेलीपैड का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : आलमगीर">https://lagatar.in/hotwar-jail-became-the-new-hideout-of-alamgir-alam-reached-with-ed/">आलमगीर

आलम का नया ठिकाना बना होटवार जेल, ईडी लेकर पहुंची
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ghatshila-SPG-Janch-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पार्किंग सहित सभा स्थल में बनाए जा रहे हैं पंडाल तथा एंट्री गेट आदि का जायजा लेने के बाद पंडाल बना रहे कारीगर को निर्देश दिया एवं सुरक्षा के लिए सभी कारीगरों का आधार कार्ड लेकर पहचान पत्र दिया जाएगा. सुरक्षा में किसी भी तरह समझौता नहीं हो इसके लिए वरीय अधिकारियों ने एसडीओ एवं एसडीपीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके सिविल सर्जन जुझार मांझी, एचसीएल/आईसीसी कंपनी के ईडी एसएस सेठी, बीडीओ, बीपीओ एवं अन्य पधाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp