Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एसएसपी ने व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल सोमवार को घाटशिला व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. एसएसपी ने न्यायालय परिसर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. न्यायालय परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर डयूटी करने का एसएसपी ने निर्देश दिए. न्यायालय में आने-जाने के लिए प्रवेश द्वार पर सुरक्षा को तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की सही ढंग से जांच करें इसके बाद ही जाने दें. ज्ञात हो की पिछले दिन जमशेदपुर न्यायालय में घुसकर अपराधी ने न्यायालय के कर्मचारी पर हमला किए जाने के बाद से न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जल्द ही मेटल डिटेक्टर न्यायालय परिसर में लगाया जाएगा. निरीक्षण के क्रम में घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, थाना प्रभारी विमल किंडो, न्यायालय परिसर में तैनात एएसआई दिलीप सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chairman-and-members-of-jharkhand-state-food-commission-reached-chaibasa/">चाईबासा

: झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष व सदस्य पहुंचे चाईबासा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही