Search

 
 
 

घाटशिला : कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी बने तापस चटर्जी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि तापस चटर्जी को घाटशिला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन पर जिले में जिला महासचिव एवं विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की गई है. तापस चटर्जी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा सहयोग करेंगे. इसके लिए पंचायत मंडल एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-held-to-make-burudih-a-model-village/">घाटशिला

: बुरुडीह को मॉडल गांव बनाने को लेकर बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही