Search

घाटशिला : त्रिपक्षीय वार्ता में सुरदा माइंस में काम को लेकर जारी गतिरोध समाप्त

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो की अध्यक्षता में सुरदा माइंस के गतिरोध को दूर करने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता हुई. त्रिपक्षी वार्ता में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को पांच गांव के ग्राम प्रधान एवं अध्यक्षों ने प्रबंधन के साथ बैठकर जो निर्णय लिया गया है उसी के आधार पर 105 मजदूरों को रोटेशन के आधार पर माइंस में डी वाटरिंग का काम 31 में तक काम दिया जाएगा. सुरदा माइन्स में लगभग 600 मजदूर कार्यरत है. सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि मजदूरों को आज से ही काम मिलेगा.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shiv-pran-pratishtha-yagya-started-with-grand-kalash-yatra-at-shri-shri-shiv-shitala-temple/">जमशेदपुर

: श्रीश्री शिव शीतला मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आरंभ
ज्ञात हो की मुसाबनी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ठेका कंपनी महेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड सुरदा माइंस के 3 साफ्ट और 4 सॉफ्ट के लगभग 200 ठेका मजदूर 500 फिट नीचे पाताल में 29 मार्च को धरने पर बैठ गए थे. इन लोगों की मांग है कि महेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 1 अप्रैल से कार्य बंद करने का नोटिस लगाया है. इसको लेकर कई बार वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. बैठक में मुख्य रूप से आईसीसी कंपनी के कार्यपालक निदेशक से एसएस शेट्टी, सुखलाल हेंब्रम, रमेश माझी, शमशेर खान, एमएमपीएल के राजीव सोम सहित अन्य बैठक में शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-students-took-out-voter-awareness-rally/">लातेहार

: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : ब्रह्माकुमारी का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Brhmkumari.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडुबी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के बैनर तले एक विशेष युग-परिवर्तनकारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मंच आयोजित किया गया. जिसमें कार्यक्रम का विषय वस्तु "सत्य युग आ रहा है" नाम दिया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरसोल थाना के एसआई दीपक कौशल व विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका बीके रश्मि, मेदिनीपुर जॉर्ज कोर्ट के एडवोकेट खड़गपुर केंद्र से प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-discusses-with-countrys-top-gamers-shares-views-on-gambling-vs-gaming/">प्रधानमंत्री

मोदी ने देश के टॉप गेमर्स के साथ चर्चा की, जुआ बनाम गेमिंग पर विचार साझा किये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Brhmkumari-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान कुमारडुबी के सैकड़ों लोग शामिल हुए. समारोह के माध्यम से वताया गया कि कैसे वह ग्रामीणों को अध्यात्म की राह पर ले जा सकते हैं और घर से दू:चिंता और व्यसन मुक्त जीवन जीकर परिवार में सुख, शांति और आनंद से भरा जीवन व्यतीत कर सकते हैं.इस मौके पर बि,के बर्खा, सुशांत, सुजीत, पियुष, प्रभा, सीखा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-grand-langar-organized-on-baisakhi-festival-in-kalgidhar-gurudwara/">किरीबुरु

: कलगीधर गुरुद्वारा में बैशाखी पर्व पर भव्य लंगर का आयोजन

बहरागोड़ा : कृषि विभाग के तीन सदस्यीय दल ने की फसलों के जांच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Fasal-Janch.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वांचल में अज्ञात बीमारी के कारण हो रहे धान की फसल के नुकसान का विगत कुछ दिनों पहले रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुलाकात की थी.साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को एक आवेदन सौंपा था. इसमें बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र अंतर्गत हजारों एकड़ जमीन पर की गई गरमा धान की खेती जो अज्ञात बीमारी से धान के सारे फसल नष्ट होने की सूचना दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shiv-pran-pratishtha-yagya-started-with-grand-kalash-yatra-at-shri-shri-shiv-shitala-temple/">जमशेदपुर

: श्रीश्री शिव शीतला मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आरंभ
इसको लेकर विधायक समीर मोहंती ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मांग रखी थी की बहरागोड़ा का पूर्वांचल क्षेत्र जो वर्ष में दो बार धान उपजाते हैं विशेष कर यहां के कृषक काफी मेहनती और संघर्षील हैं साथ ही यहां की कृषि व्यवस्था बहरागोड़ा के किसानों के लिए आय का एकमात्र स्रोत है और वर्तमान में इस अज्ञात बीमारी से किसानों को लाखों रुपए की क्षति होती दिख रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-students-took-out-voter-awareness-rally/">लातेहार

: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
इसको ध्यान में रखते हुए विधायक समीर मोहंती ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से यह मांग की है कि इसका जांच कर कर सभी पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी थी.जिसपर शनिवार को कृषि विभाग झारखंड सरकार की राँची से तीन सदस्यों की टीम ने विधायक के उपस्थिति में विभिन्न गाँव मे जाकर बर्बाद हुए फैसलों को देख कर उसकी जांच रिपोर्ट कृषि सचिव सहित विभागीय मंत्री को सौंपने की बात कही. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-discusses-with-countrys-top-gamers-shares-views-on-gambling-vs-gaming/">प्रधानमंत्री

मोदी ने देश के टॉप गेमर्स के साथ चर्चा की, जुआ बनाम गेमिंग पर विचार साझा किये

बहरागोड़ा : 13 भोक्ता सह पुजारी को विधायक ने किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Gajan-Parv.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत महुलडांगरी गांव के कामेश्वर मंदिर में चैत्र महापर्व के शुभ अवसर पर शनिवार को आयोजित गाजन सह भोक्ता पर्व मे बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित हो कर बाबा भोले नाथ से तमाम विधानसभा वासियों के सुख,समृद्धि तथा हरियाली के कामना किये.वहीं गाजन के 13 भोक्ता, दयालु सह पुजारी को विधायक ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-researcher-suffering-from-cancer-dies-in-pursuit-of-phd-degree/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी डिग्री की आस लिए चल बसी कैंसर पीड़ित शोधार्थी
इस दौरान विधायक ने भोलेनाथ के दरबार में शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उधर मंदीर के कमेटी के सदस्यों ने विधायक समीर मोहंती को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मिंटू पाल, अरुण बारीक, सौमित्र ओझा, पप्पू राउत, पंचायत अध्यक्ष बापी साव, राजीव लेंका, देवाशीष पैरा, धोनु साव, राजू पातर, जादूपति राणा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-discusses-with-countrys-top-gamers-shares-views-on-gambling-vs-gaming/">प्रधानमंत्री

मोदी ने देश के टॉप गेमर्स के साथ चर्चा की, जुआ बनाम गेमिंग पर विचार साझा किये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp