Search

 
 
 

घाटशिला : स्कूटी और साइकिल की टक्कर में दो घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कपागोड़ा के समीप एनएच फोरलेन पर सोमवार की शाम स्कूटी और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉ मोगली हांसदा ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घाटशिला मुख्य बाजार निवासी दीपक सिंह घाटशिला की ओर जा रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-famous-poets-from-across-the-country-will-gather-in-iron-city-on-16th-september/">जमशेदपुर

: 16 सितंबर को लौहनगरी में जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि
इस दौरान सामने से आ रहे साइकिल सवार से टक्कर हो गई. दीपक के दाहिने आंख तथा सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है. कपागोड़ा निवासी साइकिल सवार कुनू हेम्ब्रम के बाएं हाथ तथा शरीर के निचले हिस्से में चोट लगी है. चिकित्सक ने कहा कि दोनों की स्थिति सामान्य है. कुछ देर बाद दोनों को छोड़ दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही