Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला :कलयुगी मां ने नवजात को झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों ने बचाया

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हैंदलजुड़ी गांव के समीप बुधवार की शाम बिन ब्याही मां ने लोक लाज के डर से नवजात शिशु को तालाब किनारे झाड़ी में फेंक दिया था. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर गांव के सोनाराम सोरेन, श्याम टुडू एवं अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्चे को उठाकर 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने नवजात शिशु को तत्काल (एसएनसीयू) में भर्ती किया. डॉ सोरेन ने बताया कि बच्चे का वजन दो किलो से अधिक है और उसका स्वास्थ्य भी ठीक है. वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर जल्द ही चाइल्ड लाइन से बात कर उसे रखने की व्यवस्था की जाएगी. ग्रामीणों ने बताया कि लोक लाज के दर से शिशु की मां ने अंधेरा होने के बाद शिशु को तालाब किनारे फेंक दिया होगा. भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि शाम का समय था यदि देर रात शिशु को फेंका गया होता तो शायद बचाना मुश्किल हो जाता. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabandha-dada-football-team-became-the-winner-in-the-football-tournament/">गुड़ाबांदा

: फुटबॉल टूर्नामेंट में दादा फुटबॉल टीम बनी विजेता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही