Search

घाटशिला : स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता अभियान संपन्न

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : लोकसभा चुनाव के द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर पिछले डेढ़ माह से चल रहे स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का समापन मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में एसडीओ सचिदानंद महतो मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस के महिलाओं द्वारा मतदाता को जागरुक करने को लेकर एक हांडी में मतदान को लेकर कई बातों को दर्शाया गया था. इस दौरान 25 मई को होने वाले मतदान की जानकारी भी दी गई थी. एसडीओ सचिदानंद महतो ने कहा कि पिछले कई बार के चुनाव में घाटशिला क्षेत्र में मतदान के प्रतिशत काफी कम था. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-shed-has-not-been-constructed-yet-vendors-are-forced-to-sell-vegetables-under-the-open-sky/">पांकी

: अब तक नहीं हुआ शेड का निर्माण, खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचने को मजबूर हैं विक्रेता
मतदाता को जागरुक करने के उद्देश्य से पिछले डेढ़ माह से विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम स्वीप के तहत संचाचित किया जा रहा था. यह कार्यक्रम गांव से लेकर शहर तक हर गली मुहल्ले में संचालित किया गया. जिसमें जेएसएलपीएस की महिलाओ की भूमिका काफी सराहणीय रही. बीडीओ युनिका शर्मा ने कहा कि 25 मई को होने वाले मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह अभियान चल रहा था. अभियान के दौरान महिलाओ ने सुंदर रंगोली बनाई, जिसकी काफी प्रशंसा भी मिली. अब लोगों को 25 मई को घर से निकलवाकर हर हाल में बुथ में ले जाकर मतदान कराना सभी की जिम्मेवारी होगी. क्योकि आपके एक वोट से फर्क पड़ता है को लोगों को समझना होगा, तभी अभियान की सफलता में हम चार चांद लगा सकते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-recovered-doda-worth-rs-5-58-crore/">चाईबासा

: पुलिस ने 5.58 करोड़ का डोडा बरामद किया

एनएच किनारे बेहोश महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ghatshila-Darisai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के दारीसाई गांव के समीप एनएच किनारे एक महिला वेसुद (बेहोश) स्थिति में मंगलवार को मिली. उसके शरीर में चोट के निशान पाया गया. घटना की सूचना पर गालूडीह थाना के एसआई अजय बागे घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने महिला की वर्तमान स्थिति को देखकर एंबुलेंस से उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार एनएच किनारे दारीसाई के पास एक बेहोश स्थिति में महिला पड़ी हुई थी. उसके कुछ दुर स्थित टायर दुकानदार ने घटना की सूचना आस पास के लोगों को दी. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-shed-has-not-been-constructed-yet-vendors-are-forced-to-sell-vegetables-under-the-open-sky/">पांकी

: अब तक नहीं हुआ शेड का निर्माण, खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचने को मजबूर हैं विक्रेता
सूचना मिलने पर तारा महतो भी पहुंचे. उस महिला की स्थिति को देखकर कुछ कहा नहीं जा रहा है. महिला होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. महिला कहां कि है, यहां कैसे आई इसके साथ क्या हुआ यह सब जांच का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद पुछताछ किया जायेगा. उसके बाद ही घटना के संबंध में पता चलेगा. समाचार लिखे जाने तक महिला को होश नहीं आया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//