Search

 
 
 

घाटशिला : जिप सदस्य देव्यानी मुर्मू ने दो टीवी मरीज को लिया गोद

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत दो टीवी मरीज को अनुमंडल अस्पताल में जिला पार्षद सदस्य देव्यानी मुर्मू ने बुधवार को गोद लिया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर जनप्रतिनिधि से अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम दो बीमार लोगों को गोद लेने का आह्वान किया है. और छह महीना तक उनका देखभाल करने की जिम्मेदारी लेने को कहा है. इसी के मद्देनजर दोनों मरीज को खाद्य सामग्री दिया गया है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि इसी तरह मरीजों को गोद ले तो भारत को रोग मुक्त भारत बनाया जा सकता है.  इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-give-tribal-status-to-pan-tanti-community-held-protest-rally/">चाईबासा

: पान तांती समाज को आदिवासी का दर्जा देने की मांग, निकाली आक्रोश रैली

कई मरीज अब भी हैं इलाजरत

जिला पार्षद सदस्य ने कहा कि आज के दिन उनके ससुर स्व. कुनाराम मुर्मू की तीसरी पुण्यतिथि भी है. इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ आरएन सोरेन, मुखिया पार्वती मुर्मू, टीवी विभाग से दुर्गा प्रसाद पानी, मृणाल कांत हेमंता, आशीष कुमार महतो, एवं अन्य लोगों उपस्थित थे. टीवी विभाग के दुर्गा प्रसाद पानी ने बताया कि घाटशिला के व्यवसायी आशीष अग्रवाल ने भी टीवी मरीज रानी कालिंदी को गोद लिया है. बता दें कि घाटशिला में प्रखंड कुल 215 टीबी मरीज का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही