Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट परिसर में भूत का साया! रात में सुनाई देती पायल की आवाज

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi :  रांची जिला बार एसोसिशन की जिस बिल्डिंग में हजारों वकीलों का दिन भर जमावड़ा लगा रहता है, उसी परिसर में रात 12 बजे के बाद पायल की आवाज सुनाई देने लगती है. कभी परछाई सामने से गुजरती है तो कभी दरवाजे के खुलने की आहट होती है. रांची सिविल कोर्ट परिसर में भूतों का साया मंडरा रहा है, यह हम नहीं कह रहे बल्कि वहां काम कर चुके एक व्यक्ति ने कही है. उन्होंने अपनी आपबीती लगातार डॉट इन से साझा की है. (पढ़ें, Breaking">https://lagatar.in/palamu-huge-cache-of-weapons-recovered-from-passenger-bus/">Breaking

: छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया)

एक कर्मचारी ने इस्तीफा दिया 

सिविल कोर्ट स्थित बार भवन में अदृश्य शक्ति है या फिर आवाज सुनाई देना मन का वहम है या फिर सच्चाई, यह जांच का विषय है. लेकिन रात के अंधेरे में पायल की आवाज सुनाई देने और बार भवन खाली होने के बावजूद दरवाजा खुलने और बंद होने की आवाजें सुनाई देने के बाद एक कर्मचारी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे में उस कर्मचारी ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि बार भवन (सिविल कोर्ट कैंपस) में अप्राकृतिक घटनाएं हो रही है. इसे भी पढ़ें : 1000">https://lagatar.in/illegal-mining-scam-of-1000-crores-ed-sent-summons-to-dsp-rajendra-dubey/">1000

करोड़ का अवैध खनन घोटाला: ईडी ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही