Search

 
 
 

जम्मू-कश्मीर के डोरू सीट से किस्मत आजमाएंगे गुलाम अहमद मीर

 
Ranchi: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर जम्मू-कश्मीर के डोरू विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे. उन्होंने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मीर ने मंगलवार को परचा दाखिल किया. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. ट्वीट में कहा है कि मैंने डोरू विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. मैं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अपार समर्थन के लिए उनका ऋणी हूं. बताते चलें कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और फारूक अबदुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे. मीर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शाहबाद-बाला तहसील के रहने वाले हैं. 2019 में उन्होंने डोरू संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था. 2015 में जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मीर ने वर्ष 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. फिलहाल वे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हैं. इसे भी पढ़ें -हिमंता">https://lagatar.in/himanta-said-i-will-be-partial-will-not-let-mian-muslims-take-over-including-national-news-at-a-glance/">हिमंता

ने कहा, मैं पक्षपात करुंगा… मियां मुस्लिमों को असम पर कब्जा नहीं करने दूंगा…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही