Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुलाम नबी आजाद ने कहा, पीएम मोदी ने हमेशा राजनेता के जैसा व्यवहार किया, बदले की राजनीति कभी नहीं की

NewDelhi : पूर्व राज्यसभा सांसद और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने पीएम मोदी को उदार करार देते हुए कांग्रेस के जी-23 नेताओं के भाजपा के करीबी होने के आरोपों को नकार दिया है.एएनआई से बातचीत के क्रम में गुलाम नबी आजाद ने कहा, मैंने उनके साथ जो किया, उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए. वह बहुत उदार हैं.

विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा

हालांकि आजाद ने पीएम की तारीफ के बाद सफाई पेश करते हुए कहा, विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा, चाहे वह धारा 370 हो या CAA या हिजाब का मुद्दा हो. गुलाम नबी आजाद उदाहरण देते हुए कहा, उनके कुछ बिल मैने पूरी तरह फेल कर दिये, लेकिन मुझे उन्हें श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया, उसका बदला नहीं लिया, इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-big-attack-on-bjp-violence-was-done-by-bringing-outside-goons-in-bengal/">ममता

बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला, बंगाल में बाहरी गुंडों को लाकर हिंसा कराई गयी

जी-23 पर गुलाम नबी आजाद ने कहा

वह और जी-23 के नेता भाजपा के करीबी हैं? इस आरोप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ऐसा कहने वाले मूर्ख है. अगर G23 भाजपा का प्रवक्ता था तो उसे कांग्रेस ने सांसद क्यों बनाया? उन्हें सांसद, महासचिव और पदाधिकारी क्यों बनाया है? मैं अकेला हूं जिसने पार्टी बनाई है. बाकी लोग अभी वहीं हैं, यह दुर्भावनापूर्ण, अपरिपक्व और बचकाना आरोप है. इसे भी पढ़ें : गंगटोक">https://lagatar.in/avalanche-in-gangtok-6-people-killed-more-than-150-feared-trapped/">गंगटोक

में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका

आजाद ने 26 अगस्त 2022 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया

गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त 2022 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा था. अपने पत्र में उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए.  साथ ही कहा, नेहरू जी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी इस आघात को सहन कर सकते थे, उनमें सहनशक्ति थी, उन्हें जनता का समर्थन और सम्मान था और समय के साथ अपने काम से वे पलट सकते थे. लेकिन  वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व का लोगों पर कोई प्रभाव नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही