Search

 
 
 

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

 
Garhwa : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने गढ़वा के अति पिछड़े क्षेत्र डोल गांव में आदिम जनजाति कोरवा एवं दलित महिलाओं-बुजुर्गों के बीच एक सौ कंबल का वितरण. साथ ही ग्रामीणों के बीच तिलवा और लाई का भी वितरण किया. गढ़वा के सरदार बचित्तर सिंह बग्गा के सौजन्य से ग्रुप के अध्यक्ष ध्रुव केशरी की अध्यक्षता में सामानों का वितरण किया गयाा. इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-8 के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय, रेडक्रॉस गढ़वा के चेयरमैन डॉ. एमपी गुप्ता, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, यूनिट 2 के डायरेक्टर मनोज केशरी, रूपा विशेष रूप से उपस्थित रहे. अलख पांडेय ने लोगों को बताया कि जायन्ट्स ग्रुप हर साल एवं हर मौसम में गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा में लगा रहता है. सरकार तो हर स्तर पर गरीब जरूरतमंदों की मदद करती पर बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सरकारी सहायता से वंचित रह जाते हैं. वैसे लोगों को जायन्ट्स के द्वारा सहायता पहुंचाने का हमलोग भरसक प्रयास करते हैं. इस मौके डॉ. एमपी गुप्ता ने जायन्ट्स के इस समयानुकूल कार्य की सराहना की तथा लोगों को ठंड से बचने के उपाय बताए. ग्रुप अध्यक्ष ध्रुव केशरी ने यहां की व्यवस्था के लिये बिनोद गुप्ता, गुप्ता इन्वेस्टमेंट को अति जरूरतमंदों की सेवा में जायन्ट्स को डोल जैसे सुदूर गांव में बुलाने के लिये तथा बचित्तर सिंह बग्गा जी को हर साल जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण के लिए कंबल उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में जायन्ट्स के नंदकुमार गुप्ता, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, राकेश बाबू सर्राफ, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, अशोक केशरी, मनोज केशरी सन रेडियो, अवधेश कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, चंद्रभूषण सिन्हा, चन्दन चंद्रवंशी, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ आस्था के गौतम कुमार, दिनेश केशरी, गोखुल प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे . इसे भी पढ़ें :  सेना">https://lagatar.in/army-jawan-shot-his-tenant-accused-arrested/">सेना

के जवान ने अपने किरायेदार को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही