Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगली पीढ़ी को दें हरा-भरा झारखंड का उपहार : मंत्री दीपिका पांडेय

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पौधारोपण किया. यह कार्यक्रम वन स्टूडेंट-वन ट्री अभियान के तहत आयोजित हुआ. अभियान के माध्यम से देशभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पौधारोपण किया. यह कार्यक्रम वन स्टूडेंट-वन ट्री अभियान के तहत आयोजित हुआ. अभियान के माध्यम से देशभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.


इस अवसर पर मंत्री ने ड्रग्स विरोधी जन-जागरूकता अभियान के पोस्टर का भी लोकार्पण किया. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कोरोना काल ने पर्यावरण का महत्व सभी को समझाया. स्वच्छ और हरित वातावरण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है.

 

उन्होंने बताया कि महागामा विधानसभा क्षेत्र में अब तक डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. वहीं, झारखंड की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों ने 2 करोड़ 75 लाख से अधिक पौधारोपण कर मिसाल पेश की है.


मंत्री ने कहा कि पेड़ को बढ़ते हुए देखना अपने बच्चों को बढ़ते हुए देखने जैसा सुखद अनुभव है. अब जरूरत है कि पौधारोपण का अभियान गांव-गांव तक पहुंचे.


दीपिका पांडेय सिंह ने PASWA की पहल की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों से एक-एक पौधा लगाने और परिवारों से उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया.


कार्यक्रम में डीएवी नंदराज के प्राचार्य आर.पी. तिवारी, डीएवी बरियातू के प्राचार्य एस.के. मिश्रा, गुरुनानक पब्लिक स्कूल की प्राचार्या गुरमीत कौर, लाल किशोर नाथ सहदेव, शांतनु मिश्रा सहित कई शिक्षाविद, पदाधिकारी, स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही