Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तोहफा : एक लाख कांट्रैक्ट कर्मियों का डीए 27 से बढ़कर 34 फीसदी हुआ

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में कार्यरत करीब 1 लाख से अधिक संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. संविदा कर्मियों का डीए 27 से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है. इतना ही नहीं सरकार कुछ शर्तों के आधार पर संविदाकर्मी को परिवहन एवं चिकित्सा भत्ता भी देगी. इसको लेकर वित्त विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. वित्त विभाग के परिपत्र (संख्या 4569/ दिनांक 05.07.2022) के आलोक में संविदा के आधार पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों को एक मुश्त संविदा राशि अनुमान्य करने का निर्णय लिया है. इसका लाभ राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में एक मुश्त नियत राशि पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित अन्य संविदाकर्मी को मिलेगा. इन सभी को सतवां पुनरीक्षित वेतन के आधार पर 34 प्रतिशत डीए मिलेगा. इसके साथ ही छठे वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत चिकित्सा एवं परिहवन भत्ता भी देय होगा.

चिकित्सा भत्ता हजार रुपये मासिक के हिसाब से मिलेगा

जारी संकल्प के अनुसार सरकारी कर्मियों की तरह ही अनुबंधकर्मियों को भी 1 हजार रुपये मासिक के हिसाब से चिकित्सा भत्ता देय होगा. इससे अब संविदा पर कार्यरत कर्मियों को चिकित्सा को लेकर आ रही परेशानियां दूर होंगी. इसकी मांग ये कर्मी वर्षों से कर रहे थे.

तीन जिलों में मूल वेतन का 16 प्रतिशत मिलेगा परिवहन भत्ता

परिवहन भत्ता को लेकर सरकार ने कुछ शर्तें लगायी हैं. झारखंड के केवल तीन शहर बोकारो, जमशेदपुर एवं रांची में कार्यरत संविदा कर्मियों को अपने मूल वेतन का 16 प्रतिशत परिवहन भत्ता मिलेगा, जबकि अन्य जिलों में यह केवल 9 प्रतिशत ही होगा. परिवहन भत्ता की मांग भी संविदा कर्मियों के आंदोलन का एक अहम हिस्सा रहा है.

राज्य में कार्यरत संविदाकर्मी 

  • मनरेगा : 4800
  • बीआरपी सीआरपी : 4500
  • एनआरएचएम : 60000
  • डीआरडीए : 2700
  • शिक्षा परियोजना : 2900
  • यक्ष्मा विभाग : 2000
  • कृषक मित्र : 18000
  • ऊर्जा मित्र : 6000
  • उद्यान मित्र : 4500
  • मत्स्य मित्र : 4500
  • श्रमिक मित्र : 2000
  • आत्माकर्मी : 2200
  • होमगार्ड्स : 16000
  • एसबीएम, पीएचडी : 3400
  • स्वास्थ्य सहिया : 4500
  • रसोइया : 60000
  • मॉडल विद्यालय घंटी आधारित शिक्षक : 500
  • समावेशी शिक्षाकर्मी : 550
  • 14वें वित्त कर्मी : 5100
  • यूनानी आयुर्वेद डॉक्टर : 500
  • कम्प्यूटर आपरेटर : 290
  • सहायक पुलिस : 10000
  • तेजस्विनी : 45000
  • जैककर्मी :800
  • श्रमिक विद्यालय : 250
  • पंचायती राज : 4500
  • उद्योग समन्वयक : 80000
  • प्रधान अध्यक्ष शिक्षा समिति : 39000
इसे भी पढ़ें – सदर">https://lagatar.in/modular-ot-started-in-sadar-hospital-stone-in-gallbladder-removed-by-laser-surgery/">सदर

अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी चालू, पित्त की थैली में स्टोन को लेजर सर्जरी से निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही