Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 स्पोर्ट्स ट्रेनरों को तोहफा, म‍िला तीन वर्ष का अवधि विस्तार

Ranchi : आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में संविदा पर कार्यरत 15 स्पोर्ट्स ट्रेनरों के ल‍िए अच्‍छी खबर है. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय ने राज्य के नियंत्रणाधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में संविदा पर कार्यरत 15 स्पोर्ट्स ट्रेनरों की संविदा अवधि तीन वर्षों के लिये बढ़ाने का आदेश दिया है. संविदा की अवधि को 28 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2025 तक बढ़ाया गया है. निदेशालय ने अपने कार्यादेश में कहा है कि उक्त प्रशिक्षकों को 31,611 रुपये प्रतिमाह एकमुश्त भुगतान किया जायेगा. उन्हें नियत राशि के अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता देय नहीं होगा और समय-समय पर लिये गये निर्णयों से संविदा राशि प्रभावित होगी. वहीं सरकारी कार्य से यात्रा की स्थिति में मात्र झारखंड यात्रा भत्ता नियमावली के अधीन अनुमान्य स्तर की सुविधा इन्‍हें मिलेगी. शर्तों के साथ इन्‍हें  इनके आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में स्पोर्ट्स ट्रेनर के रूप में कार्य करने की स्वीकृति दी गई है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-cracks-started-falling-pitch-started-crumbling-2-5-km-road-built-in-1-63-crores-did-not-last-even-for-three-years/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : पड़ने लगी दरार, उखड़ने लगी पिच, तीन साल भी नहीं चली 1.63 करोड़ में बनी ढाई किमी सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही