Search

 
 
 

बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सौगात, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

 
Patna : बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब कर्मचारियों को 38 फीसदी की जगह 42 फीसदी डीए मिलेगा.सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया. सरकार के इस फैसले से 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और 2 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा. दूसरी तरफ सरकार के खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आ जायेगा. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/rapid-firing-in-louisville-america-five-killed-8-injured-shooter-also-killed/">अमेरिका

के लुइविले में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच की मौत, 8 घायल, शूटर भी ढेर)

अक्टूबर में भी सरकार ने डीए में 4 फीसदी का किया था इजाफा

बता दें कि बिहार सरकार ने एक साल में दूसरी बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. इससे पहले राज्य सरकार ने 13 अक्टूबर 2022 को कर्मियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया था. वहीं अप्रैल 2023 में सरकार ने फिर से महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया. इसका लाभ इसी साल 1 जनवरी 2023 से कर्मियों को मिलेगा. इस फैसले के बाद सरकार के खजाने पर सालाना करीब 1000 करोड़ का वित्तीय भार बढ़ जायेगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-not-interested-in-taking-vaccine-only-14-took-precaution-dose/">हजारीबाग

: वैक्सीन लेने में युवाओं की दिलचस्पी नहीं, महज 14 % ने ही लिया प्रिकॉशन डोज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही