Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा को सौगातः सीएम ने वीरग्राम-बरबेंदिया 4 लेन पीएससी ब्रिज का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Jamtara/Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को जामताड़ा में वीरग्राम-बरबेंदिया 4 लेन पीएससी ब्रिज का शिलान्यास किया. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 263.88 करोड़ रुपए है. इसके लिए 1400 मीटर का पहुंच पथ भी बनाया जाएगा. इस तरह पुल की कुल लंबाई 2984 मीटर होगी. इस पुल के बन जाने से धनबाद और संताल परगना के जामताड़ा समेत अन्य जिलों की दूरी घट जाएगी. निरसा की दूरी अभी 60 से 70 किलोमीटर है, जो पुल बनने के बाद घटकर 30 से 35 किलोमीटर रह जाएगी. जामताड़ा को धनबाद व अन्य जिलों में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का काम करेगा. बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, गोड्डा का संताल परगना सीधे जुड़ जाएगा. चित्तरंजन और धनबाद तक वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. पुल में 44 स्पैन होंगे, हर स्पैन की लंबाई 36 मीटर होगी. इस पुल का निर्माण झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण करेगा. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-grand-gathering-of-obc-community-in-harmu-maidan-khesari-lal-yadav-wowed-the-people/">रांचीः

हरमू मैदान में ओबीसी समाज का महाजुटान, खेसारी लाल यादव ने लोगों को झुमाया

सीएम ने परिसंपत्तियों का किया वितरण

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र, सर्वजन पेंशन योजना के तहत प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत परिसंपत्तियों के वितरण के साथ-साथ हाथियों के हमले में घायल लोगों को मुआवजा राशि का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-on-bjp-mps-statement-of-400-seats-pm-modis-ultimate-goal-is-to-destroy-the-constitution/">राहुल

गांधी ने भाजपा सांसद के 400 सीट वाले बयान पर कहा, पीएम मोदी का अंतिम लक्ष्य संविधान को खत्म करना है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही