Search

 
 
 

पलामूवासियों को सौगात, सीएम चंपई सोरेन ने 456.63 करोड़ की पाइपलाइन सिंचाई योजना का किया शिलान्यास

 
Palamu :  नव निर्वाचित सीएम चंपई सोरेन ने मेदिनीनगर के शिवजी मैदान से पलामू में 456.63 करोड़ की पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मिथिलेश ठाकुर, रामचंद्र सिंह, सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस पाइपलाइन सिंचाई योजना से पलामू के 11 प्रमंडलों व करीब 96 गांवों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत 13 जलाशयों को पानी से भरा जाना है. इस योजना के तहत तीन नदी (सोन, कोयल और औरंगा) से पानी पाइपलाइल के जरिये पलामू लाया जायेगा.

तीन नदियों से पाइपलाइन की मदद से पानी को पलामू के जलाशयों में भरा जायेगा 

बता दें कि कि तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने पाइपलाइन सिंचाई योजना की स्वीकृति दी थी. इसके लिए पिछले चार सालों से लगातार काम चल रहा था. उत्तरी कोयल पाइपलाइन से रानीताल, टेमराई, बुटनडूबा और रास्ते में आने वाले सभी जलाशयों को भरा जायेगा. वहीं औरंगा नदी से मलय, पोस्तिया नाला, पनघटवा, कचहड़वा टांड़, कुंदेलवा, वाहेरधवा नाला समेत अन्य छोटे-बड़े नाले और सोन नदी से बतरे, धनकई, ताली, सुखनदिया, करमा काला व अन्य जलाशयों को भरने का काम किया जायेगा. उत्तरी कोयल से 4.498 एमसीएम, औरंगा नदी से 19.429 एमसीएम और सोन नदी से 7.470 एमसीएम पानी उठाया जायेगा. जलाशय से चैनपुर, मेदिनीनगर, सतबरवा, लेस्लीगंज, छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, बिश्रामपुर, पड़वा, नावाबाजार के इलाकों को फायदा होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही