Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Girididh : सीसीएल क्षेत्र के ओपेनकास्ट माइंस में फायरिंग व बम धमाका

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- सीसीएल ओपेनकास्ट माइंस में 4 जुलाई की देर रात फायरिंग और बम धमाका हुआ. कोयले की अवैध खनन में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर फायरिंग और धमाके की बात सामने आ रही है. घटना के बाद सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एके सिंह समेत एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. धमाके के वक्त सुरक्षाकर्मी सुंदर दास ड्यूटी पर तैनात थे. उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि रात करीब 9.30 एक अज्ञात स्कॉर्पियो माइंस के अंदर प्रवेश किया. कुछ समय बाद धमाका होना शुरू हो गया. बीच-बीच में फायरिंग भी होती रही. धमाका बम का था या किसी किसी शक्तिशाली पटाखे का इसपर सस्पेंस है. पुलिस ने सुरक्षाकर्मी सुंदर दास समेत कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की है. धमाका के दौरान ओपेनकास्ट की पहाड़ी पर भी कुछ लोगों को देखा गया था. पुलिस ने पहाड़ी का भी निरीक्षण किया. पहाड़ी पर सिगरेट और गुटका का पाउच मिला है. धमाका मामले में सीसीएल अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348458&action=edit">यह

भी पढ़ें : Giridih : पर्यावरण रक्षा के लिए लायंस क्लब ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही