Search

 
 
 

गिरिडीह : बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे दंपती से 1.40 लाख की लूट

 

नटराज चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Giridih :  गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के नटराज चौक के समीप 18 अगस्त शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक से पैसे निकालकर आ रहे दंपती से एक लाख 40 हजार रुपए लूट लिया और फरार हो गए. बताया गया कि कोडरमा के मरकच्चो निवासी सुरेश प्रसाद यादव अपनी पत्नी के साथ मकतपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया से रुपए की निकासी कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिसबैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-regularity-is-necessary-to-move-forward-in-life-suresh-agarwal/">बोकारो

: जीवन में आगे बढ़ने के लिए नियमितता जरूरी- सुरेश अग्रवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही