Search

 
 
 

गिरिडीह : 2 बाइक के बीच टक्कर में 1 सवार की मौत, दूसरा घायल

 
Dumri (Giridih) : डुमरी थाना क्षेत्र के केबी रोड पर गुरुवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. दुर्घटना में एक बाइक पर झामुमो कार्यकर्ता डीलो महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार बिरपोक निवासी आसिफ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आसिफ को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. डुमरी पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद डीलो महतो का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. घटना की खबर सुनकर मंत्री बेबी देवी, आजसू नेत्री यशोदा देवी, जेएलकेएम के जयराम महतो सहित अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. बताया गया कि कल्हाबार के अंबाडीह निवासी झामुमो कार्यकर्ता डीलो महतो अपनी बाइक से डुमरी आ रहे थे. वहीं बिरपोक निवासी आसिफ अंसारी बाइक से चेगड़ो जा रहे थे. तभी दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/preparations-are-underway-to-loot-the-minerals/">झारखंड

की खनिज संपदा को लूटने की तैयारी चल रही है: हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही