Gandey (Giridih) : गांडेय थाना क्षेत्र के चम्पापुर मोड़ के पास 25 सितंबर सोमवार की सुबह पुलिस ने कोयला चारों के खिलाफ अभियान चलाया. थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में चले विशेष छापेमारी अभियान में गिरिडीह की ओर से 3 बाइक पर लोड कर लाया जा रहा चोरी का 10 क्विंटल कोयला बाइक सहित जब्त कर लिया गया. ज्ञात हो कि कोयला तस्कर गिरिडीह से अवैध कोयला वाहन पर लोड कर उड़नाबाद होते हुए गांडेय से डाकबंगला रोड होकर बिहार की सीमा तक पहुंचाते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : गांडेय में 3 बाइक पर लदा 10 क्विंटल अवैध कोयला जब्त
Leave a Comment