Search

गिरिडीह : गावां प्रखंड क्षेत्र से हर दिन हो रही 100 गाड़ी बालू की तस्करी

सकरी, बेन्ड्रो, पछियारीडीह नदियों से निकाला जा रहा बालू, प्रशासन मौन
Ganwa (Giridih) :  एनजीटी ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी घाटों से बालू उठाव पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद गावां प्रखंड के सकरी नदी, बेन्ड्रो नदी, पछियारीडीह नदी समेत कई जगहों से बालू का काला कारोबार परवान पर है. बालू के इस अवैध कारोबार में शामिल चंद लोग मालामाल हो रहे हैं, वहीं सरकार को प्रतिदिन राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से रोक की पहल नहीं की जा रही है. तस्कर दिनदहाड़े प्रखंड के विभिन्न नदियों से बालू का अवैध उत्खनन कर थाना मोड़, डाबर मोड़ आदि रास्तों से तीसरी प्रखंड व राजधनवार प्रखंड भेज देते हैं. सकरी नदी के बालू को थाना मोड़ सहित अन्य रास्तों से निकाला जाता है,  जबकि बेन्ड्रो नदी के बालू की सेरुआ व बेन्ड्रो के रास्ते तस्करी होती है. इन नदियों से हरदिन औसतन सौ ट्रैक्टर बालू की तस्करी होती है. एक ट्रैक्टर बालू की कीमत दूरी के अनुरूप ढाई से तीन हजार रुपये तक वसूली जाती है. इस संबंध में अंचलाधिकारी महेंद्र रविदास ने पूछे जाने पर बताया कि एनजीटी लागू है उसके बाद भी अगर अवैध बालू का उठाव हो रहा है तो टास्क फोर्स की टीम गठित कर कार्रवाई करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677014&action=edit">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : बाइक सवार एसएसबी जवान की ट्रक से कुचल कर मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp